अभाविप ने यू० आर० काॅलेज रोसड़ा मे इंटर विभाग का अगले सत्र से नामांकन निलंबित करने के विरोध मे बिहार बोर्ड के खिलाफ निकाला मार्च

##न्यूज इनपुट:केशव बाबू/रोसड़ा(समस्तीपुर):राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के रोसड़ा नगर इकाई के द्वारा रोसड़ा अनुमंडल केन्द्र की एकमात्र सरकारी महाविद्यालय यू० आर० काॅलेज रोसड़ा मे इंटर विभाग मे अगले सत्र से नामांकन निलंबिन करने के कारण भ्रष्ट काॅलेज प्रशासन व तालीबानी मानसिकता वाले बिहार बोर्ड के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया।और काॅलेज प्रशासन का पुतला दहन किया गया।जिसकी नेतृत्व नगर मंत्री संगीत कुमार व ABVP के काॅलेज अध्यक्ष संतोष कुमार ने की।विरोध मार्च लोहियानगर से शुरू होकर कोर्ट परिसर होते हुए अनुमंडल रोड, ब्लॉक रोड, होते हुए महावीर चौक पहुचने के बाद वहाँ से सिनेमा चौक पहुंची।इस बीच परिषद् कार्यकर्ता गगनभेदी नारे लगाए सन 74 भूल ना जाना, सत्ता मद मे मे डूब ना जाना, काॅलेज प्रशासन मुर्दाबाद,बिहार की शिक्षा बदहाल है।जबाब दो नीतिश सरकार,इंटर निलंबन वापस लो।साथ ही सिनेमा चौक पर प्रतिरोध सभा का आयोजन हुआ।जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित यू०आर० काॅलेज रोसड़ा के छात्र संघ उपाध्यक्ष अंकित सिंह,संयुक्त सचिव अनुपम कुमार ने किया।प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए एलएनएमयू के विश्वविद्यालय संयोजक विकास कुंवर ने कहा है कि रोसड़ा अनुमंडल के छात्र /छात्रा भ्रष्टाचार मे लिप्त काॅलेज प्रशासन के गलती का खामियाजा कभी नही भुगतेगी।तालीबानी मानसिता वाले बिहार सरकार ने रोसड़ा अनुमंडल के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार करते आयी है।इसी कारण राष्ट्रवादी छात्र संगठन ABVP आज यह प्रण लेती है की जब तक यू० आर० काॅलेज के इंटर विभाग को निलंबित करने वाली आदेश वापस नही ली जाती तब तक परिषद् कार्यकर्ता चरणबद्ध आंदोलन करते रहेगे।यू० आर० काॅलेज रोसड़ा के पूर्व छात्रसंघ महासचिव अोम कुमार और पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा की सरकार और काॅलेज प्रशासन आम छात्र /छात्राओं के अधिकार क हनन करना चाहती है।इस मनसुबे को विधार्थी परिषद् के कार्यकर्ता कभी सफल नही होने देगे।और आवाह्न किया कि विद्यार्थी परिषद् आम छात्रो का संगठन है शिक्षा विरोधी ताकते के खिलाफ सभी छात्र/छात्राओं को एक साथ आना काफी जरूरी है।जिसमे मौजूद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामानन्द मालाकार, धर्मेन्द्र यादव, ABVP कॉलेज अध्यक्ष संतोष कुमार, वकील, रौशन सिंह, मुकुल कुमार पाठक, साकेत शर्मा, कुमार सौरभ, रामनाथ राय, गौरव सिह, अनुपम, अंकित, संगीत, छोटू शर्मा, सुमन, हीरा, राजेश, मुकेश कुमार गोविंद कुमार, राहुल, वेद प्रकाश, मोहन, कृष्ण कुमार, अमन कुमार, वैभव भारद्वाज, मो० एहसान, मो० साहिल, गौरव सिंह फुलटुन पासवान, शैलेश, अमरजीत, अमन, केशव सिंह, गौतम, सत्यम, सुरज और सैकड़ों छात्र मौजूद थे।