रोट्रेक्ट सारण सिटी ने किया पौधारोपण
छपरा : रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी के तत्वावधान में स्थानीय हथुवा मार्केट के आँगन में मुख्य अतिथि रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने पौधारोपण किया गया।


इस दौरान मुख्य अतिथी पीडीआरआर रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा वर्तमान समय में कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पतियां अर्थात् पेड़ पौधे विलुप्त हो रहे हैं जो प्रकृति के संतुलन के लिए बहुत ही भयावह है ऐसे में मनुष्य होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है,अपने आसपास के वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की रक्षा करने का संकल्प लें। जहाँ भी पौधारोपण हो उसकी सलामती की भी जिम्मेदारी लेनी होगी तभी पौधा पेड़ के रूप में विकसित होगा।
इस दौरान रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप, सचिव टुन्ना कुमार सिंह,निशांत कुमार,इरफान अंसारी,निकुंज कुमार,मो आमिल,राजकुमार तथा मोहम्मद खुर्शीद उपस्थित थें।




Recent Comments