रोट्रेक्ट सारण सिटी के तत्वावधान में बाल गृह के बच्चों को उपलब्ध कराया गया एक समय का भोजन

छपरा: रोट्रेक्ट सारण सिटी के तत्वावधान में इट अप एक समय का भोजन जरूरत मंदों के लिए कार्यक्रम के तहत बाल गृह के बच्चों को एक समय का भोजन उपलब्ध कराया गया।
भोजन वितरित करतें हुए पी डी आर आर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण ने कहा किसी ने ठीक हीं कहा हैं भगवान भूखा उठाता जरूर हैं लेकिन किसी को भूखा सुलाता नहीं हैं इस बात को चरितार्थ कर रहें हैं रोट्रेक्ट सारण सिटी के सदस्यगण।बाल गृह के बच्चों के बीच खिचड़ी, सलाद, आलू का चोखा,पापड़,अदौड़ी,तिलौड़ी तथा अचार का वितरण किया गया। अगलें चरण में फुटपाथ पर भूखे सोए हुए को उठाकर खाना खिलाना है। फिलहाल रोट्रेक्ट सारण सिटी हर महीने कम से कम दो दिन फुटपाथ या स्टेशन और बस स्टैंड पर भूखे सोने वालों के बीच भोजन की व्यवस्था करेंगा।

भोजन वितरित करनें में रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल,अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह सचिव सैनिक कुमार , टुन्ना सिंह , जेड आर एस निकुंज कुमार , अभिषेक कुमार, राज कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, अमरनाथ पांडेय आदि सम्मिलित हुए।