एसएच -73 पर बिक्रमपुर के पास ट्रक ने दो बाइक सवार को कुचला दो की मौत,दो जख्मी

मढ़ौरा, सारण बिहार । 


एसएच -73 के मढ़ौरा-अमनौर के बीच बिक्रमपुर स्कुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवार को कुचल दिया । एक बाइक पर सवार दो युवको की मौके पर ही मौत हो गयी जबकी दुसरे वाइक पर सवार दोनो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गएं । मृतक में करिमन मुसेहरी छपरा निवासी इब्राहिन मियां का 20 वर्षीय पुत्र सिम्मु मियां और निमाजुद्दीन मियां का 19 वर्षीय पुत्र सलमान मियां बताया गया है । जबकि जख्मी में पोझी परसा दरियापुर निवासी रामायण साह का 22 वर्षीय पुत्र सुरत गुप्ता और रामनाथ साह का 20 वर्षीय पुत्र रोहित गुप्ता का नाम शामिल है ।

जबकि दुसरे बाइक पर सवार पोझी परसा निवासी दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए ‌। सूचना पर मढ़ौरा रेफरल अस्पताल से पहुंची एम्बुलेंस से जख्मी को लेकर अस्पताल पहुंची जहा उनका इलाज किया गया । दोनों जख्मी युवक में एक की स्थिति गंभीर बताई गयी है । पुलिस ने दोनो शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरु कर दी है ।