रूपेश सिंह के शोक संतप्त परिजनों से मिले सांसद राजीव प्रताप रूडी
● शोक संतप्त परिजनों के प्रति प्रकट की गहरी संवेदना

छपरा/जलालपुर। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी जलालपुर प्रखंड के संवरी गांव पहुंचे।जहां पर दिवंगत रूपेश सिंह के शोकाकुल परिजनों से मिल संवेदना प्रकट किया और वृद्ध पिता शिवजी सिंह को न्याय दिलावाने में हरसंभव मदद का भरोसा दिया।वहीं रूपेश सिंह के बच्चों के भविष्य को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य राकेश कुमार सिंह समेत अन्य लोग भी थे।बता दें कि बीते मंगलवार को सारणवासी व पटना एयरपोर्ट के संचालन समिति के अध्यक्ष व इंडिगो के स्टेशन हेड रूपेश सिंह की सरेशाम पटना के पॉश एरिया मानेजाने वाले पुनाईचक में आवास के सामने अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।इस हाईप्रोफाइल मामलें में हत्यारों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचने पर लोग विरोध जता रहे हैं।वही सरकार व पुलिस द्वारा अपराधियो तक जल्द ही पहुंचने की दावा किया जा रहा है।वही दिवंगत रूपेश सिंह के परिजनों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से संवेदना व्यक्त करने संवरी गांव आने पर न्याय की गुहार लगाई है।




Recent Comments