सीवान की लौह महिला व पूर्व विधायक जगमातो देवी की सातवीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

🔴सीवान के सिसवन प्रखंड के नंदामूडा गांव में मंगलवार को सीवान की लौह महिला व पूर्व जदयू विधायक जगमातो देवी की सातवीं पुण्यतिथि पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर के उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर नंदामुंडा गांव स्थित माता जगमातो मातृ मन्दिर में पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि व स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया ।

इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों ने लौहमाता जगमातो देवी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वहीं सुबह सात बजे से 10 बजे दिन तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ कुंदन किशोर व डॉ संजय कुमार सिंह द्वारा सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवा वितरित की गई।इस मौके पर जदयू नेता और राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि माता जी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक साल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। जहां सैकड़ों लोगों का मुफ्त में इलाज और दवा वितरण किया जाता है।
पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि व स्वरांजलि कार्यक्रम में दरौंदा की जदयू विधायक और स्व जगमातो देवी की पुत्रवधू कविता सिंह, सीवान जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, मीडिया सेल के जिला संयोजक निकेश चन्द्र तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक , राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।
( इनपुट : परमार डाॅट काॅम : सीवान )