जिला पार्षद ने बीडीओ पर लगाए कई संगीन आरोप  

इसुआपुर(सारण): इसुआपुर भाग -1 की जिला पार्षद गीता सागर राम ने बीडीओ नीलिमा सहाय पर सरकारी रुपए की लूट-खसोट किए जाने सहित कई संगीन आरोप लगाए हैं। इस संबंध में डीएम सारण को दिए गए लिखित शिकायत में कहा गया है कि एक वर्ष पूर्व कार्यालय के रिपेयरिंग का कार्य कराया गया था। जिसका पुनः रंगाई पेंटिंग करके नए टाइल्स मार्बल तोरवाकर नाजायज ढंग से 8 से दस लाख रुपए की लूट-खसोट वर्तमान बीडीओ द्वारा की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रत्येक लाभार्थी से पांच हजार रुपए वतौर रिश्वत ली जाती है। जो लाभार्थी रिश्वत देने से आनाकानी करते हैं उनका बीडीओ के डोंगल पर दो-दो महीना तक पेमेंट रुकवा कर रखा जाता है। प्रखंड मुख्यालय में सरकारी गाड़ी रहते हुए प्राइवेट स्कॉर्पियो पर बीडीओ का नेम प्लेट लगाकर सरकारी रुपए का गलत दुरुपयोग करती है। प्रखंड मुख्यालय में आवास रखने की बजाय 35 किलोमीटर दूर अपने निजी मकान में रहती हैं । वहीं विभाग में भागलपुर जिला का पता देकर 17 वर्षों से सारण जिले में कार्यरत हैं। जबकि इनके आधार कार्ड के अनुसार ये सारण जिले के छपरा शहर स्थित गुदरी बाजार निवासी हैं। उच्च न्यायालय के एक रिट याचिका में भी बीडीओ नीलिमा सहाय द्वारा स्थाई पता छपरा सारण दिया गया है। आए दिन जनप्रतिनिधियों से भी अभद्र व्यवहार  करते रहती हैं। इन्हीं सब बिंदुओं के आलोक में जिला पार्षद गीता सागर राम ने डीएम सारण से जांच की मांग की है। साथ ही एक ही जिले में 17 साल से जमी बीडीओ नीलिमा सहाय का स्थानांतरण दूसरे जिले में किए जाने की मांग भी की गई है।