रिविलगंज(सारण)

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु रिविलगंज के गांवों में दुसरे देशों से घर आऐ लोगों के का घर – घर सर्वे कार्य कराया जा रहा है। जिसमें 21 टीमों को सरबे करने के लिए लगाया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रिविलगंज क्षेत्र अन्तर्गत रेपुरा कचनार, नवादा, आदि लगभग आधा दर्जन गांवों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीना सिन्हा, स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण कुमार तथा बीसीएम धनंजय कुमार सिंह द्वारा घर घर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया । कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरुरी कार्य को सावधानीपूर्वक किया जा रहा है। डॉ रीना सिन्हा ने कहा कि इस महामारी को फैलने से रोकने में सबकी जिमेवारी बराबर है । डॉ रीना सिन्हा ने कहा कि कोरोना से डरना नहीं है लेकिन सावधानी जरुरी है। उन्होने आम जनता सोशल डिस्टेसिंग रखने एवं लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।