Run For Unity : सामाजिक समरसता बढ़ाने का संदेश देते हुवे रिद्धि सिद्धि के बच्चों ने लगाई दौड़
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
जिले के मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के नचाप गांव में अवस्थित रिद्धि सिद्धि सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों ने रन फ़ॉर यूनिटी के लिए दौड़ लगाई।

रन फ़ॉर यूनिटी में शामिल विद्यालय के बच्चों को सामाजिक समरसता बढ़ाने का संदेश देते हुवे मांझी पश्चिमी भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके पूर्व लौह पुरुष के तैल चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद मुकेश सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवन शैली अनुकरणीय है। श्री सिंह ने लौह पुरुष के जीवन को सर्वोत्तम बताते हुवे उनके पदचिन्हों पर चलने व उनका अनुसरण करने का सुझाव बच्चों को दिया।

इस दौरान विद्यालय के प्रचार्य दशरथ शाह, रौशना शर्मा, अविनाश श्रीवास्तव, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments