साक्ष्य के आभाव में चावल को किया गया जब्त ।

पानापुर(सारण)सीओ रणधीर प्रसाद ,एमओ अमरेंद्र कुमार एवं स्थानीय थाने के एएसआई अशोक कुमार सिंह एवं अजीत सिंह की उपस्थिति में रविवार को बकवा गांव में सील किये गए गोदाम का ताला खोला गया । एमओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सील गोदाम में डबल हिरण एवं कलश ब्रांड के बोरे में सैकड़ो बोरे सरकारी चावल कालाबाजारी के लिए जमा किया गया था ।जिसे जब्त कर रसौली के जनवितरण दुकानदार छट्ठूलाल साह के जिम्मे दिया जा रहा है ।मालूम हो कि गत गुरुवार को रसौली शिवमंदिर के समीप ग्रामीणों ने कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे चावल लदे एक पिकअप को पकड़कर पुलिस को सूचित किया था ।पिकअप के चालक बकवा गांव निवासी कृष्णा साह के बयान पर पुलिस ने गाड़ी मालिक एवं बकवा निवासी जितेंद्र साह के अलावे रसौली के भोला साह एवं कल्लू साह को हिरासत में ले लिया था ।बाद में पुलिस ने जितेंद्र साह के बकवा स्थित मकान पर छापा मारा था जहां सैकड़ो बोरे चावल छिपाकर रखे गए थे ।प्रशासन ने उक्त मकान को सील कर दिया था।तथा चौबीस घंटे में चावल से संबंधी साक्ष्य उपस्थित करने को नोटिस दिया गया था।लेकिन कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराने पर उक्त चावल को जब्त सूची तैयार कर जनवितरण विक्रेता को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही चारो आरोपितों को जेल भेज चुकी है ।




Recent Comments