रिविलगंज के ईनइ मे भी मना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का 69वां स्थापना दिवस, हुआ वृक्षारोपण

छपरा (सारण): रिविलगंज के ईनइ मे भव्य तरीके से मना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का 69वां स्थापना दिवस। इस अवसर पर नगर इकाई रिविलगंज छपरा के द्वारा स्थानीय कार्यालय इनई मुबारकपुर में झण्डा तोलन किया गया व परिषद् गीत गाया गया ।तत्पश्चात् स्थानीय गौतम ऋषि मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया किया गया एव विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण करने के साथ पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित मुख्य अतिथि ई संजीव सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् सदैव शैक्षणिक क्रियाकलापों को सुचारू रुप से चलाने के साथ राष्ट्र सेवा कार्यो मे आगे रहता है । मंच संचालन करते नवलेश सिंह ने कहा कि अपने दृढ संकल्पो के कारण यह संगठन विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना हुआ है। वही जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के छात्रसंघ अध्यक्ष रजनीकांत सिंह ने कहा कि अभी तो महज शुरूआत है शैक्षणिक अराजकता को हटाना विद्यार्थी परिषद् का परम कर्तव्य रहा है और इस कार्य को परिषद् सदैव करता रहेगा।सामाजिक कार्यो को करते राष्ट्र सेवा करते रहना है।अंत मे धन्यवाद ज्ञापन बिहार प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विशाल ने किया।इस अवसर पर रिविलगंज इकाई के नगर मंत्री जयनन्दन पंडित, कार्यालय मंत्री रवि शर्मा, रतन कुमार, राहुल शर्मा व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
#न्यूज़ इनपुट :मनोरंजन पाठक /छपरा