शराबी पति को पत्नी ने भेजवाया जेल, जमीन बेचकर पीता था शराब
#जमीन बेचकर दारू पीने से पत्नी ने मना किया,तो शराबी पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला
#पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर तो शराबी पति को पुलिस ने भेजा जेल-
तरैया (सारण) :09.07.2018:
शराबी पति के मारने-पीटने के डर से पत्नी मायके रहती थी।फिर पति ने जमीन जायदाद-बेचकर भी दारू पीना शुरू कर दिया।तब पत्नी मायके से ससुराल पहुँची और अपने पति को दारू पीने और जमीन जायदाद बेचने से मना किया तो नशे में धुत पति ने पत्नी को ही मारपीट कर घायल कर दिया और घर से निकाल दिया।घटना नंदनपुर गाँव की है।पीड़िता दिलीप सिंह की पत्नी रंजू देवी ने थाने में अपने पति पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसके आलोक में पुलिस ने शराबी पति दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2001 में ही दिलीप सिंह के साथ हुई थी।पीड़िता को एक 15 वर्ष का पुत्र और 11 वर्ष की पुत्री भी है।शादी के दो तीन माह बाद से ही पति शराब पीकर प्रतिदिन घर आते और मारपीट करते थे।हर-रोज नशे की हालत में प्रताड़ित करने लगे।फिर पीड़िता अजीज हो कर अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर अपनें मायके पानापुर थाना के पकड़ी नरोत्तम गाँव रहने लगी।पीड़िता के खुद एक प्राइवेट स्कूल में नौकड़ी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करने लगी।फिर ससुराल के गाँव वालों से पीड़िता को जानकारी मिली कि उसका पति अब दारू पीने के लिए जमीन भी बेच रहा है।इसपर पत्नी जब 07 जुलाई को अपने पति के पास पहुँची फिर जमीन बेचने और दारू पीने से मना करने लगी तो नशे ने धुत पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया।फिर पत्नी के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एल्कोहल की जाँच करायी तो आरोपी पति नशे में पाया गया।जिसे सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है।




Recent Comments