
एकमा/सारण। एकमा मुख्य डाकघर में समारोह आयोजित कर डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह को डाककर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डाकपाल तारकेश्वर साह, विनय कुमार, विप्लव कुमार, राजीव कुमार सिंह मन्टू, प्रभात सिंह, राजीव रंजन, संतोष श्रीवास्तव, रमारंजन आदि प्रमुख डाककर्मी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि डाक अनुमंडल पश्चिमी एकमा के डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह को वर्ष 2019-20 में सबसे अधिक सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने और पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से भुगतान करने में बिहार में अव्वल रहने पर मुख्य डाक महाध्यक्ष बिहार परिमंडल द्वारा सम्मानित किया गया है।




Recent Comments