सीवान में बेखौफ अपराधियों की गोली से युवक की मौत
✍🏻कुमार विपेन्द्र।

सीवान : जिले में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों से आम जन का पुलिस से विश्वास उठता सा नजर आ रहा।लोग अब अपनो की सुरक्षा को लेकर चिंता करने लगे हैं।हालात ऐसे प्रतीत होने लगे हैं कि लगन का मौसम होने के बावजूद भी लोग शाम को घर से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
कल रविवार की संध्या बेखौफ अपराधियों ने जहां एक पुलिस चौकीदार को गोली मार दी, वहीं दूसरी ओर सोमवार की दोपहर एक साइकिल सवार युवक की गोली मार कर हत्या कर दी।सूत्रों से प्राप्त खबर के मुताबिक ताजा घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा गांव की है।मृत व्यक्ति की पहचान सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई है।सुरेश यादव अपने गांव से साइकिल पर सवार होकर आंदर बाजार जा रहा था।तभी रास्ते में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उसे कुतुब छपरा गांव के समीप गोली मार दी और फिर भाग गए।बरहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।




Recent Comments