अमनौर(सारण)। स्थानीय  होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्धाटन जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डॉ.फारुक अली द्वारा किया गया. सोमवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रचार्य डॉ.परवेज अहमद ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएनएस इकाई-1 व इकाई-2 के कैडरों द्वारा समाज के कुरीतियों के खात्मे व स्वच्छ वातावरण , लोगों को जागरूक सहित शैक्षणिक व समाजिक अभियान को सफल बनाने पर बल दिया गया. उक्त मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डॉ.फारुक अली साहब ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रवाद के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. समाजिक दायित्व को निर्वहन करने के लिये लोगों को जागरूक करने के साथ साथ स्वच्छता सहित समाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए अभियान चला रही है. जिसमें छात्रों से ज्यादा छात्राएं बढचढकर हिस्सा ले रही है.यह बदलाव की बयार है. जीवन की प्रवाह में छात्राएं आगे आ रही है. वहीं पूर्व प्राचार्य डॉ.एसके गुप्ता ने कहा कि  समाज की सेवा ही मानव धर्म है. छोटे कार्य करने वाले लोग बड़े होते हैं . कार्यक्रम की शुरुआत एनएनएस कैडर ने अपने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया. इसके पूर्व अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. रणजीत कुमार स्नेही , डॉ. मनीष, प्रो. कपिलदेव नरायण सिंह, गौरव कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राजीव सिंह, लालबाबू गुप्ता, आदि अन्य लोग शामिल थे.