दिघवारा।थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप से पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि इसका मुख्य सरगना भागने में सफल हो गया।प्रभारी थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी रामजीवन राय का पुत्र मनीष कुमार व स्व सर्वानंद राय का 23 वर्षीय पुत्र शान्तु कुमार बताया जाता है जबकि भागने वाले युवक की पहचान मानपुर निवासी लक्ष्मण राय के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है।