लायन्स क्लब ऑफ छपरा सहारा द्वारा गरीब अनाथ बच्चों के बीच राइस बैंक चैलेंज का खाद्यान्न वितरणछपरा ।लायन्स क्लब ऑफ छपरा सहारा द्वारा बुधवार को गरीब व अनाथ बच्चों के बीच राइस बैंक चैलेंज का खाद्यान्न सामग्री वितरण किया गया । लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन एस जेड़ ए रिजवी के देख रेख एवं
क्लब के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र किशोर एवं सचिव शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छपरा के प्रभुनाथ नगर स्थित मानस बाल गृह (अनाथ आश्रम) के बच्चों के बीच खाद्यान्न का पैकेट वितरित किया गया। क्लब के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक हारुण अंसारी ने बताया कि
लायंस क्लब के संस्थापक सर मेल्विंन जोन्स के जन्म दिन के उपलक्ष्य में लायन्स क्लब अंतरराष्ट्रीय ने इसे राइस बैग चैलेंज सप्ताह के रूप मनाने का निर्णय लिया था जिसके तहत क्लब की स्थानीय इकाई छपरा सहारा क्लब द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता के साथ गति प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एस जेड़ ए रिजवी ,अध्यक्ष ब्रजेन्द्र किशोर ,अजय सहाय ने संयुक्त रूप से किया। सचिव शैलेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में सतीश कुमार सिंह, संजीव कुमार श्रीवास्तव,संदीप कुमार ,कुणाल चौधरी,आदित्य अग्रवाल, जय प्रकाश गुप्ता ,राजेश डाबर, अम्बर रंजन सिन्हा सहित अन्य सदस्यों के अलावा अनाथ आश्रम से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।