आम आदमी पार्टी ने नवगठित सारण जोनल टीम की सूची किया जारी, अध्यक्ष के पद पर ई. उमाशंकर का हुआ मनोनयन

छपरा (सारण)। आम आदमी पार्टी नें संगठन को धार देने के लिए प्रमंडल स्तर पर जोनल टीम का गठन किया है।सोमवार को नवगठित टीम की सूची जारी करते हूए प्रदेश के संगठन प्रभारी सुशील सिंह ने कहा कि सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार हेतु शीघ्र ही जीरादेइ से सिताब दियारा तक आम आदमी संपर्क पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।सूची जारी करते हूए श्री सिंह ने कहा कि
जोनल कमेटी में ई.उमाशंकर प्रसाद को अध्यक्ष, मधूसुदन पंडित को उपाध्यक्ष,परमात्मा सिंह को संगठन सचिव,आशुतोष सिंह सिग्रीवाल को सचिव मनोनीत किया गया है।इसी प्रकार,नबी हुसैन उर्फ बेचू मियां को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष,नागेन्द्र मांझी को पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि गोपालगंज के नदीम आजाद को यूवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष तथा आशीष कुमार यादव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।




Recent Comments