सारण/तरैया

प्रखंड के तीन विद्यालयों में चल रहे दो दिवसीय कैचअप उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरैया में प्रशिक्षक बबन सहनी व सिधेश्वर पंडित, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरेया बसंत में नवल किशोर यादव,हिमांशु कुमार,अरविंद कुमार राम,कौशल किशोर सिंह कौशिक और कन्या मध्य विद्यालय तरैया में महेश्वर सिंह, पवन प्रताप सिंह,शशिबाला कुमारी व मनोज कुमार सिंह से प्रखंड में कार्यरत शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षकों के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 05 अप्रैल से कैचअप कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार सरकार से दिशा निर्देश के अनुसार 60 कार्य दिवस में कोर्ष को पूरा कराएंगे।प्रशिक्षण में अंजली कुमारी,प्रियंका कुमारी, रीना कुमारी,अजय कुमार साह, दिवाकर सिंह,सुदीश राय,मासूम अली,आशा कुमारी,चन्दा कुमारी,प्रेमलता सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाऐं उपस्थित थे।