दैनिक खोज खबर/छपरा। स्थानीय शहर में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन द्वारा भूकंप परिदृश्य पर 26 को मॉकड्रिल किया जाना है। जिला प्रशासन ने नगरवासियो से अपील है कि उक्त मॉक अभ्यास के दौरान राहत बचाव दल को अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे तथा अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न न हो इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे। यह कार्यक्रम मॉक अभ्यास के लिए आयोजित किया जा रहा है, ताकि भूकंप कि स्थिति मे घायलों को उचित उपचार तथा प्रभावित लोगो को ससमय बचाया जा सके।

मॉक अभ्यास का आयोजन निम्नांकित स्थलों पर कराया जाना है :-

  1. प्रभुनाथ नगर, छपरा (चिल्ड्रेन पार्क मे)
  2. जिला परिषद कार्यालय कैम्पस, छपरा
  3. सदर अस्पताल, छपरा
  4. प्रसाद पेट्रोल पंप, महमूद चौक, छपरा
  5. अग्रणी अपार्टमेंट, कटहरीबाग, छपरा