कोरोना से बचाव के लिये गांव के मंदीर पर रामचरित मानस व रुद्राभिषेक का आयोजन मढ़ौरा ।प्रखंड के अगहरा में स्थित ब्रह्म स्थान व शिव मंदिर परिसर में कोरोना से गांववासियों की रक्षा के लिये 24 घण्टे का रामचरित मानस व रुद्राभिषेक के लिये शुक्रवार की सुबह आयोजन शुरु किया गया । गांव के ही दर्जन भर विद्धान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा को शुरू किया जिसे देखने के लिये सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे । पूजा में कलश ,मंडप पूजन, के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया, ततपश्चात मानस मंडली के द्वारा रामचरितमानस का पाठ शुरू किया गया। पूजा कार्यक्रम में शामिल यजमान हरेश यादव एवं उनकी पत्नी रीना देवी ने बताया कि गांव में पीछले 12 वर्षो से लगातार गांव के शिव मंदिर में सुंदर कांड का पाठ होता आ रहा है, उसी के समापन के उपलक्ष्य में रुद्राभिषेक और रामचरितमानस पाठ के साथ ही समापन के पश्चात पूर्णाहुति की जायेगी। इस वर्ष यह पूजा विशेष तौर पर कोरोना की भयावता और गांव वालों को इस बिमारी से सुरक्षा के लिये आयोजित है । पूजा में शामिल होने वाले विद्वान पंडीत, यजमान और ग्रामीणों ने विशेष तौर पर कोरोना से वचाव के लिये एक दुसरे से दुरी बनाकर सामाजिक डिस्टेंसिंग के नियम का भी पुर्णत पालन किया है । उक्त पूजा के आयोजन में समस्त ग्रामीणों ने अपना सहयोग दिया ।
Recent Comments