सारण :इसुआपुर में वरीय प्रभारी ने प्रखण्ड व अंचल के कार्यों की जांच की
इसुआपुर .
प्रखण्ड के वरीय प्रभारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना दिलीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रखण्ड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया .उन्होंने लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की जांच भी की . साथ ही प्रखण्ड व अंचल कर्मियों को सरकार द्वारा निर्देशित विभिन्न विन्दुओं से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए .जिसमें मुख्य रूप से आरटीपीएस काउन्टर पर शेड की व्यवस्था करने एक आवेदक से तीन से अधिक आवेदन नहीं लेने ,आवेदकों के लिए शौचालय ,पेयजल एवं प्रतीक्षास्थल की व्यवस्था को दुरूस्त करने ,बीडीओ तथा सीओ द्वारा आरटीपीएस काउन्टर का नियमित निरीक्षण करने तथा बिचौलियों के प्रभाव को रोकने हेतु औचक छापेमारी अभियान चलाने ,साथ ही बिचौलियों से मिलीभगत करने वाले कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने का भी निर्देश वरीय प्रभारी ने दिया .इस मौके पर बीडीओ ड़ा.अखिलेश कुमार ,सनत कुमार सिंह नीरज कुमार सिंह थे .




Recent Comments