सीवान :पटेल चेतना मंच ने शिक्षक पर हमले की निंदा की
——————–
कुमार उमेश  
——————–
तरवारा :- 
पटेल चेतना मंच की एक बैठक तरवारा बाजार में की गयी।जिसमें दुरौंधा थाना के हड़सर गांव के शिक्षक पर विद्यालय में हुए जानलेवा हमले की निंदा की गयी।बैठक को संबोधित करते हुए उमेश सिंह पटेल ने कहा कि एक शिक्षक को उसके विद्यालय में कार्य के दौरान जानलेवा हमला सुशासन के गाल पर करारा तमाचा है।श्री पटेल ने कहा कि जिस तरह से ग्रीष्मावकाश के बाद पहले ही दिन स्कूल परिसर में इस तरह का हमला हुआ है।कहीं से भी क्षम्य नहीं है।इनपर हमले के दोषियों पर कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए।मौके पर शिक्षक राकेश सिंह  धर्मेन्द्र सिंह पटेल जयप्रकाश पटेल  कवि विपेनदर  उमेश कुमार  इत्यादि लोग 
उपस्थित थे।