रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मार हत्या, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा छठ पूजा के मौके पर अत्यंत दुःखद व हृदयविदारक घटना

प्रादेशिक डेस्क पटना : जहां पूरा प्रदेश लोक आस्था के महापर्व में प्रकृति की पूजा में लीन था.वहीं पर पालीगंज इलाके में हत्या की खबर सुन लोग सन्न हो गये.

मिल रही जानकारी के अनुसार घटना पालीगंज क्षेत्र के खीरीमोड़ की बतायीं जा रही है.जहां पर गांव में बीती रात नाच के आयोजन में किसी बात को लेकर पालीगंज के रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष अमित भूषण वर्मा की विवाद में गोली मार हत्या कर दी गयीं.स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस नें मौके से शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया.घटना की पुष्टि रालोसपा के मुखिया व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा नें ट्वीट कर दी है औऱ इस हृदयविदारक घटना की निंदा की है.