दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया : जिला के पुलिस ने वाहन जाँच क्रम में वाहन लूटने वाले व मादक पदार्थों का तस्करी करने वाले दो तस्करों को बेतिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इसकी पुष्टि करते हुए सदर पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार रावत ने प्रेसवार्ता में बताया कि कुछ दिनों से बेतिया जिला में चार पहिया वाहनों की चोरी की घटना काफी बढ़ गई है वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार बेतिया सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में जिला स्तरीय छापामारी टीम का गठन किया गया। वाहन चोरी पर अंकुश लगाने हेतु लगातार छापेमारी गिरफ्तारी, गस्ती एवं वाहन जांच किया जा रहा था। इसी क्रम में 3 जून को गोपालपुर थाना अंतर्गत बैसाखवा चौक पर जांच के क्रम में शहाबुद्दीन एवं तंजीर आलम नामक बलथर थाना के मुडली परसौनी निवासी को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि बैसाखवा में लूटी गई टैंपू एवं सुगौली में टेंपो चालक की हत्या कर टैंपू लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है । पैसा के किल्लत होने पर बीच-बीच में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी भी करते रहते हैं। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।