डूबते सूरज को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
बिदूपुर। बिदूपुर छठ पर्व पर शाम होते ही नदियाें,पोखरों और तालाबों के छठ घाटों पर महिला श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। कुछ व्रती महिलाएं औऱ पुरुषों ने अपनी मांगे मन्नतें में घुटने टेक कर भी जा रहे थे। वही व्रती घुटने भर पानी में खड़ा होकर डूबते भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया। रात भर गाँव कस्बों औऱ ग्रामीण इलाकों में छठ मईया के गीत गूंजते रहे। छठ व्रत रखने वाली महिलाएं रविवार की सुबह से ही तैयारी में लग गईं। अर्द्ध के लिए विविध प्रकार के पकवान बनाए गए। इसे एक बड़े पात्र में रखा गया। सुबह से ही निर्जल रहकर स्नानादि और श्रृंगार कर महिलाएं परिवार के लोगों के साथ छठ घाटों पर पहुंची।

दीप प्रज्वलित कर छठ मईया की पूजा की गई। इसके बाद एक दीप गंगा मईया और एक दीप भगवान भास्कर को अर्पित किया गया। यह सब करने के बाद महिलाएं नदी, तालाब और पोखरों में कमर भर पानी में जाकर खड़ी हो गईं। भगवान भास्कर के डूबने पर उन्हें अर्घ्य दिया गया। इसके बाद व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट आईं। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह व्रत पूरा हो जाएगा। बिदूपुर प्रखंड के रामदौली,आमेर,बिदूपुर,मधुरापुर, नावानगर,चेचर,गोपालपुर,कर्मोपुर घाट सहित गाँव कस्बों में पोखरा बना कर तथा कुवें-बोरिंग, हैंडपंपों आदि छठ घाटाें पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां मेले जैसा दृश्य देखने को मिला।
*फल मंडी में तब्दील हुआ हाजीपुर महनार रोड।*
बिदूपुर।छठ व्रत को लेकर हाजीपुर महनार मार्ग अवरूद्ध हो गया। वही बिदूपुर थाना क्षेत्र के चकौसन,माईल,दाऊदनगर,बिदूपुर,भैरोपुर,पकौली,रहिमापुर, मधुरापुर,कंचनपुरा, धर्मपुर आदि जगहों पर छठ पर्व में उपयोगी फलों की विक्रेताओं ने भारी संख्या में फलों की दुकान सजाएं थे। वही हाजीपुर महनार मार्ग फलों की मंडी में तब्दील हो चुकी थी। सड़क के दोनों ओर फल की अस्थायी दुकानें खुली थी। फलों के साथ पूजन सामग्री की भी फुटपाथी दुकानें लग गई। खरना के साथ फल की बिक्री तेज हो गई। सोमवार की सुबह से ही चौक, चौराहे व मार्केट के पास की दुकानों पर खरीदारों भी भीड़ नजर आई। मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारे लगी रही। वही मुस्तैदी स्थानीय पुलिस प्रशासन ने जाम से निपटने के लिए पहले ही तैयारी कर ली थी। घनी आबादी वाले चॉक,चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वाहनों की जाम लगते ही मार्ग को सुचारू कर रहे थे।




Recent Comments