• चौपाल में संयुक्त सचिव कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार-सह- केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी आंकक्षी जिला कार्यक्रम, सीतामढ़ी डॉ एन विजया लक्ष्मी भी शामिल

सीतामढ़ी। 3 मई

जिले के सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र के इंदरवा पंचायत स्थित नरकटिया गांव में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार-सह- केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी आंकक्षी जिला कार्यक्रम, सीतामढ़ी डॉ एन विजया लक्ष्मी ने जिले के आला अधिकारियों के साथ समुदायिक उप स्वास्थ्य केन्द्र नरकटिया पहुँचकर उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। वहाँ उपस्थित चिकित्सक, एनएम व कर्मचारियों को उप स्वास्थ्य केन्द्र को सुचारू ढंग से चलाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उप स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण के उपरांत व उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्दरवा पहुँचकर रात्रि चौपाल में भाग लिया।

चमकी बुखार के रोकथाम की जानकारी ली

कार्यक्रम के शुभारंभ होने पर नीति आयोग की जिला प्रभारी पदाधिकारी डॉ एन विजया लक्ष्मी ने बताया की मैं दिल्ली से चलकर नेपाल सीमा स्थित इंदरवा पंचायत और विद्यालय को देखने आई हूँ। सभी लोग शिक्षित हो, सभी लोग स्वस्थय हो, सभी लोग सुखी हो यही लोगों को कहने आई हूं। साथ ही उन्होंने ने चौपाल में आये लोगो से स्वास्थ्य एवं चमकी बुखार के रोकथाम की जानकारी ली। उन्होंने महिला, पुरुष, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं जीविका दीदी से बातकर सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया।

बाल-विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई

डॉ एन विजया लक्ष्मी ने रात्रि चौपाल में उपस्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओ, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीणों को बाल-विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि मेरा यहां आने का उद्देश्य नेपाल सीमा से सटे दूरदराज अवस्थित गांवों में लोगों से बात करना था। समाज के लोगों व स्कूल के बीच का यह समन्वय सुनने में अच्छा लगा। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस रोचना माद्री, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार, थानाध्यक्ष सोनबरसा,विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।