
मांझी(सारण)। बाबा गणेश दास की कर्म-स्थली भलुआँ खुर्द स्थित राम-जानकी मंदिर के स्थापना दिवस पर सोमवार से आरंभ 72 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम के समापन पर गुरुवार की भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के महा मुकाबले का आयोजन किया गया। जिसमे बक्सर के लोकप्रिय गायक कलाकार दीप्ति पाण्डेय, बलिया के विष्णु ओझा व मुम्बई की निशा उपाध्याय ने जम कर अपनी गायकी का जलवा बिखेरा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जितेंन्द्र स्वामी व मुन्ना सिंह ने किया। आयोजन समिति की ओर से तारकेश्वर मिश्रा ने सभी कलाकारों व अतितियों को शाल प्रदान कर स्वागत किया।कार्यक्रम की शरुआत में ही गायक विष्णु ओझा ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद बारी-बारी से जब कलाकारों ने अपनी गायकी में एक से बढ़ कर एक गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। दर्शक-श्रोता कार्यक्रम के समापन होने तक अपने स्थान पर डटे रहे। इसके पूर्व चले दिन में सम्पन्न हुए अष्टयाम में भी बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल हुए।




Recent Comments