मांझी। दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिसवां खुर्द से एक युवती को शादी की नीयत से भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध में युवती के पिता ने दाउदपुर थाना में लिखित आवेदन देकर युवती की बरामदगी की गुहार लगाई है। दाउदपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अनवारुल हक की पुत्री 14 जनवरी को घर से दाउदपुर बाजार गयी थी। जहाँ से देर शाम वापस घर नही लौटी। उसके बाद परिजनों ने एक माह तक सगे संबंधी की मदद से तलाश कर रहे है। कोई सुराग नही मिलने के बाद पीड़ित पिता ने थाना पुलिस से बरामदगी की गुहार लागई है। आवेदन में कहा गया है कि किसी अज्ञात द्वारा बहला फुसला कर शादी के नीयत से भगाया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।