रात में खड़ी ट्रक को चोरों ने चुराया

मांझी : रविवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरी मठिया से एक ट्रक की चोरी कर ली गई। इस सम्बन्ध में कोपा थाना क्षेत्र के बलडीहां गांव निवासी ट्रक ऑनर सुरेन्द्र यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे कहा गया है कि चालक गौरी मठिया निवासी दीपक ठाकुर 13 अप्रैल को कबीरपार गांव में बालू गिराने के बाद ट्रक को अपने गांव के विशिष्ट सिंह के दरवाजे पर खड़ा कर चाभी राजेश सिंह को देकर अपने घर सोने चला गया। 14 अप्रैल की सुबह जब सुरेन्द्र यादव ने चालक को फोन कर ट्रक लेकर आने को कहा तो उसने एक घण्टे में आने की बात कही। लेकिन नही पहुंचा। लेट होने पर जब दुबारा फोन किया गया तो चालक ने बताया कि ट्रक जहां खड़ा किया था। वहां नही है। मुझे शक है चालक दीपक ठाकुर, राजेश ठाकुर, मिठू यादव, शम्भू यादव, सुजीत सिंह सहित दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ मिल कर चोरी कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जाँच पड़ताल में जुट गई है।