एकमा(सारण)।अनुमन्डल छपरा के तीन डाक घरों परसागढ़, चैनवा, बरेजा का सीबीएस का उद्घाटन अनुमन्डल डाक निरीक्षक छपरा मृत्युंजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया | इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि डाक अधीक्षक सुबोध प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन मे पिछले दो माह से कडी मेहनत के परिणाम स्वरूप सारण प्रमन्ड्ल छपरा के सभी डाक घरों को सीबीएस किया जाने का काम चल रहा है | अनुमन्डल छपरा के सभी डाक घरों का सीबीएस होने से आम लोगो मे काफ़ी प्रसन्नता है | अब सभी आम जनता को डाक घर की नेट बैंकिन्ग की सारी सुविधाओ का लाभ सुदूर ग्रामीण इलाकों मे उपलब्ध हो जाएगा | सरकार की सारी डी बी टी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता के मिलना शुरू हो जाएगा | आई पी बी बी के माध्यम से अब इन सुदूर क्षेत्रो मे घर घर जा कर डीबीटी योजनाओं का लाभ एवं सभी बैंको से निकासी ए ई पी एस के माध्यम से बैंक आपके द्वार कर्यक्रम के तहत होना शुरु हो गया है | इस अवसर पर चैनवा उप डाक घर मे उमेश चौधरी, संतोष कुमार, मनोज कुमार सिंह, बरेजा उप डाक घर मे अशोक कुमार सिंह, दुलारचन्द बैठा तथा परसागढ उप डाक घर मे, उप डाक पाल श्याम बहादुर बैठा, विरेन्द्र कुमार यादव इत्यादि उपस्थिति रहे | इनके अलावे देवेन्द्र कुमार ओझा, राधे श्याम मिश्रा, एव राजीव सिंह मन्टू उपस्थिति थे |
-/–




Recent Comments