एकमा के भव्य पंडाल होंगे आकर्षण का केंद्र, दुर्गास्थान पर विराजेंगी माँ दुर्गा
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
सारण जिले के एकमा प्रखण्ड का दुर्गापूजा अपने आप मे एक अलग ही महत्व रखता है। जिले से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर अवस्थित एकमा में बन रहे भव्य पूजा पंडाल इस नवरात्रि में आकर्षण का केंद्र होंगे।

एकमा के पूजा पंडालों को अब फाइनल टच दिया जा रहा है। एकमा बाजार स्थित दुर्गा स्थान में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। दुर्गा स्थान में माता दुर्गा विराजेंगी वहीं एकमा बाज़ार के ही यमुना सिंह मार्केट के शिवपुरी में सपरिवार शिव जी के दर्शन किये जा सकेंगे।

एकमा में बन रहा पूजा पंडाल
एकमा स्टेशन पर भी भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। वही हँसराजपुर में भी तालाब के ऊपर बना पंडाल इस बार भी लोगों को खूब भायेगा।
ब्लॉक रोड समेत परसा बाजार मोड़, मेन रोड के भी पूजा पंडाल को फाइनल टच दिया जा रहा है।