फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र पर कॉउंसलिंग करा रही महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार
छपरा । छपरा में शिक्षक बहाली में बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला प्रकाश में आया है ।शिक्षक बहाली को लेकर हो रहे काउंसिलिंग में एक महिला अभ्यर्थी को फर्जी टीईटी मार्क्सशीट के साथ पकडी गई है। संस्कृत विषय मे फर्जी टीईटी अंकपत्र और प्रमाणपत्र के आधार पर बहाल होने आई महिला ने स्वीकार किया कि उसके भतीजे ने पटना के एक साइबर कैफे से अंकपत्र और प्रमाणपत्र प्राप्त किया था। छपरा नगर निगम क्षेत्र में छठे चरण के नियोजन में जिला नियोजन इकाई द्वारा शिक्षक बहाली के कॉउंसलिंग कार्य किया जा रहा था।
डीपीओ स्थापना निशांत गुंजन ने इस बाबत बताया कि विभागीय सीडी से मिलान कराने पर नॉट फाउंड का मैसेज मिलने पर महिला अभ्यर्थी को रोक लिया गया है और इसकी सूचना आलाधिकारियों को दे दी गई है। पकड़ी गई महिला का नाम निधि कुमारी पिता दिलीप कुमार है । डीपीएम एमडीएम संजय कुमार ने बताया कि भगवान बाजार थाना को इसकी सूचना दे दी गई है और प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।
जांच के बाद बड़े रैकेट का हो सकता है भंडाफोड़
फर्जी प्रमाण पत्र बना कर नौकरी दिलाने में एक बड़े गिरोह का नाम प्रकाश में आ रहा है। मामला उजागर होने के बाद फर्जीवाड़े रैकेट का तार बिहार के राजधानी सहित राज्य के अन्य जिलों से जुड़े दिख रहे है। गिरफ्तार महिला अभ्यर्थी ने बताया कि कोई अरबिंद नामक व्यक्ति द्वारा नियोजन इकाई में कार्य कर रहे मनीष जी के साथ सेटिंग हुई थी। मनीष जी द्वारा कॉउंसलिंग में गोलमटोल कर फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी देने की बात सामने आई है।
फर्जी सर्टिफिकेट मामले में गिरफ्तार महिला ने बताया कि पटना के साइबर कैफे से उसके भतीजा द्वारा फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर नौकरी के प्रस्तुत किया गया था। बिहार सरकार द्वारा आयोजित टीईटी परीक्षा में पास होने का जाली प्रमाण पत्र बनाकर बहाली के लिए कॉउंसलिंग के लिए लाया गया था।






Recent Comments