छपरा : जदयू के वरीय नेता और राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह का स्वागत भाजपा नेता मनोज सिंह पप्पू ने अपने उमधा स्थित आवास पर किया। बताते चले कि राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह मांझी विधानसभा सभा के बसडीला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने आए थे। कार्यक्रम के समाप्ति के बाद पटना लौटने के क्रम में फकुली मुखिया सुमित सिंह व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता मनोज सिंह पप्पू के आवास पर ठहर कर कार्यकर्ताओ का स्वागत स्वीकार्य किया।कार्यकर्ताओं का स्वागत स्वीकार करते हुए राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने देश में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए आह्वान किया। स्वागत सभा मे कार्यकर्ता में जोश भरते हुए राज सभा सांसद ने कहा कि अगली चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को और मजबूत करना है। वहीं राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के भाजपा नेता मनोज सिंह पप्पू ने कहा कि पूरे सारण सहित छपरा सदर के एनडीए कार्यकर्ता नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए कमर कस चुके हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का प्रण ले लिए हैं।