समस्तीपुर:किसान चौपाल का हुआ आयोजन

#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू:
खानपुर
खानपुर प्रखंड अंतर्गत रेबड़ा पंचायत समूह भवन रामनगर के परिसर में आज गुरुवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया शोभा देवी ने किया।जबकि संचालन डॉ लाल बाबू ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि किसान चौपाल किसानों के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।उन्होंने कहा कि किसानो की हालत माली है. इनकी आय दोगुनी तभी हो सकती जब वे वैज्ञानिक तरीकों से खेती करेंगे।इसके लिए किसानों को नई तकनीकी जानना आवश्यक है।उन्होंने बताया कि उन्नत खेती के लिए सबसे पहले जरूरी है।खेतों की मिट्टी जांच कराना इससे खेतों की उर्बरा क्षमता के बारे में पता चल सकेगा।फिर लागत को कम कर अधिक पैदावार लेकर तथा अनाजों के समर्थन मुल्य पर बेचकर, कृषि आय को दोगुना किया जा सकता है।




Recent Comments