छपरा : पैक्स चुनाव की गहमागहमी के बीच छपरा के बनियापुर प्रखंड के मानोपाली पंचायत पैक्स अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे वीरेंद्र कुमार सिंह व मनिकपुरा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे अभिमन्यु सिंह रघुवंशी ने सोमवार को बनियापुर प्रखंड कार्यालय में नामांकन किया. इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता लड्डू सिंह बनियापुर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश कुमार सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डॉ विजय राज सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वे लगातार दो बार से मानोपाली पैक्स के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतते आ रहे है . उन्होंने अपने इलाके के किसानों के लिए काफी बेहतर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बरती है. आज बीज वितरण से लेकर जन वितरण प्रणाली की सामग्री के वितरण में भी उनके पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में चिन्हित किया गया है इस बार में तीसरी बार चुनाव लड़ रहे है तथा ग्रामीण विकास को वे अपने इस चुनाव में प्राथमिकता देंगे.मनिकपुरा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे अभिमन्यु सिंह रघुवंशी ने बताया कि पैक्स किसानों के हित के लिए कार्य करने वाली सबसे अग्रणी संस्था है चुनाव जीतकर वे अपने पंचायत के किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाएंगे उन्हें खाद और बीज भी सरकारी दर पर उपलब्ध करवाएंगे.