मशरक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

मशरक(सारण) : मशरक थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। एसपी के गुप्त सूचना पर क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चला ट्रक पर लोडेड भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया। मौके पर स्वीप डिजायर कार समेत चालक व खलासी के साथ साथ लाईनर भी गिरफ्तार हुए है। ट्रक पर मुर्गी के दाना से ढका अंग्रेजी शराब करीब 450 कार्टून के आस पास बरामदगी की है। पुलिस के लिए अब तक की यह बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।वहीं पुलिस से विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।




Recent Comments