स्लम एरिया में केक काटकर मना लायंस क्लब के जिलापाल का जन्मदिन

Chhapra: लायंस क्लब छपरा टाउन ने राजेन्द्र स्टेडियम स्थित स्लम एरिया के बच्चों के साथ केक काटकर लायंस क्लब के जिलापाल डॉ एस के पाण्डेय का जन्मदिन मनाया. क्लब के सदस्यों ने इस अवसर पर बच्चों के बीच बिस्किट और टॉफ़ी भी बांटी.

इस आशय की जानकारी देते हुए क्लब के पीआरओ संतोष कुमार बंटी ने बताया कि लायंस क्लब के जिलापाल एवं शहर के प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सक डॉ एस के पांडेय का जन्मदिन मंगलवार को स्लम एरिया के बच्चों के साथ मनाया गया. राजेन्द्र स्टेडियम के समीप स्थित बस्ती में उपस्थित बच्चों को जन्मदिन के मौक़े पर बिस्किट, मिक्चर एवं टॉफ़ी दी गयी जिसे पाकर वे काफी खुश हुए.
इसके बाद बस्ती के बच्चों द्वारा ही केक भी काटा गया जिससे बच्चे काफी खुश थे.
लायंस क्लब छपरा टाउन के अध्यक्ष कुँवर जायसवाल ने बताया कि लायंस क्लब के जिलापाल के पद पर जिले के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एस के पांडेय ने विगत दिनों पदभार ग्रहण किया है. इस पद पर आसीन होना जिलेवासियों के लोए गौरव की बात है. उनका जन्मदिवस क्लब द्वारा स्लम बस्ती के बच्चों के साथ मनाया गया. उन्होंने बताया कि आमतौर पर लोग इन बस्ती में रहने वाले लोगो और बच्चो से दूर रहते है. ऐसे में किसी खुशी के मौके पर अगर हम किसी व्यक्ति के जन्मदिवस को यहाँ इनके साथ मनाते है तो इन्हें ज्यादा खुशी मिलती है.
इस मौके पर क्लब के सचिव कबीर अहमद, जॉइंट डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव लायन अजय कुमार सिन्हा, लायन रजनीश कुमार, मयंक जयसवाल, रंजन कुमार, संतोष साह, वरुण कुमार विक्की गुप्ता, दिनेश कुमार, सौरभ राज, लियो अली, लियो प्रकाश, लियो सनी पठान उपस्थित थे.उक्त जानकारी पी आर ओ संतोष कुमार ने दी.