जयसवाल टेन्ट हाउस कान्दभारी से निकला भ्रष्टाचार का जिन्न
सविता उपाध्याय
बलरामपुर श्रीदत्तगंज 20 जून। योगी सरकार और मोदी सरकार भराष्ट्रचार मिटाने के लिये बड़े बड़े कदम उठा रही है और भरष्टाचार मिटाने के दावे भी कर रही है। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत देखना हो तो बलरामपुर में हो रहे जयसवाल टेन्ट हाउस कान्दभारी से भराष्ट्रचार और काला बाज़ारी का अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर कोतवाली के अंर्तगत कान्दभारी सड़क पुरवा मेन बलरामपुर उतरौला रोड श्रीदत्तगंज मे स्थित बब्लू जयसवाल व पवन जयसवाल के जयसवाल टेन्ट हाउस पर सूत्रों द्वारा दि गईं जानकारी के बाद पत्रकारों की टीम जब जयसवाल टेन्ट हाउस पर पहूँची तो वहां खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के नयी नयी बोरी काफ़ी मात्र में खाली व भरी रक्खी हुई थी।और कई मजदूर खाद तथा रशद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की बोरीया भरकर व सिलाई कर के ट्रक संख्या UP 51.T/4143 पर लगभग दो सौ बोरी गेहूॅ लाद चुके थे।जिसमें बब्लू जयसवाल के साथ साथ एक दर्जन से अधिक लेबरो के द्वारा पुराने बोरे से गेहूँ निकाल कर नये खाद्य एंव रसद विभाग के बोरे में गेहूँ भरकर मशीन के द्वारा सिलाई कर ट्रक पर लादा जा रहा था पत्रकारों के द्वारा पूछने पर कि सरकारी बोरा यहां क्यों सील किया जा रहा है जयसवाल टेन्ट हाउस में अफरा तफरी मच गई और लेबर वहां से भाग निकले और जयसवाल टेन्ट हाउस के मालिक ताला मारकर वो भी भाग निकलने में कामयाब रहे और वहीं बताते चले कि ट्रक चालक ट्रक को सड़क पर लाकर खड़ा करके भाग निकला इस अफरा तफरी का महौल देखने के बाद सूचना जिलाधिकारी बलरामपुर,एस डी एम सदर बलरामपुर,व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को दि गईं तब कोतवाली नगर बलरामपुर के प्रभारी ने मौके पर पहूँच कर ट्रेक को लिया कब्जे में व लेगये कोतवाली और इसकी सूचना खाद्य विपणन अधिकारी बलरामपुर को दी गई लेकिन उनके लापरवाह रवैये व कर्मचारियों कि मिली भगत से वहां जयसवाल टेन्ट हाउस कि दुकान कोई भी संबन्धित विभाग का अधिकारी मौके पर नही पहुँचा जहां बोरा शिलाई मशीन बड़े मात्र में गेहूँ बड़े मात्र में खाद्य एंव रसद विभाग का नयी बोरी सब जैसे तैसे लोड कर रहे लोगों द्वारा टेन्ट हाउस कि दुकान में ताला लगाकर भाग खड़े हुये ।।विभाग के किसी अधिकारी के ना पहूँचने से व खाद्यान्न व नयी सरकारी बोरीयों को अभिरक्षा में ना लेना अधिकारियों के मिली भगत से भराष्ट्रचार होने व काला बाज़ारी का मामला साफ नजर आ रहा है वहीं कोतवाल नगर ने ट्रक को कोतवाली में खड़ी करके ।इस प्रकरण की सूचना एस डी एम सदर बलरामपुर को दे दी है उपरोक्त प्रकरण के संबन्ध में जब खाद्य विपणन अधिकारी बलरामपुर विनय प्रताप सिंह से बात कि गई तो उन्होंने रटा रटाया जबाब देते हुये बताया कि मामले कि जानकारी हुई है जाॅच कि जा रही है दोषीयों को बक्शा नहीं जायेगा सोचने वाली बात ये है कि जहां योगी सरकार व मोदी सरकार भराष्ट्रचार मिटाने के लिये बड़े बड़े दावे कर रही है वहीं इसका अधिकारियों पर कोई हनक नजर नहीं आ रहा है वेखौफ अधिकारी भराष्ट्रचार व कालाबाजारी को अपनी मौन सहमत दिये हुये हैं अब देखना ये है कि ट्रेक में लदे लगभग दो सौ बोरीयों और जयसवाल टेन्ट हाउस में रक्खें सैकड़ों बोरे गेहूँ के काला बाज़ारी व भराष्ट्रचार के रहस्य का खुलासा हो पायेगा या फिर अधिकारी भराष्ट्रचारीयों कि मदद कर अपना हिस्सा लेकर मामले को रफा दफा कर देंगें ।
खबर लिखें जाने तक कोतवाल नगर से संपर्क करने कि कोशिश की गयी अबतक हुई कार्य वाही के लिये लेकिन नगर कोतवाल का मोबाइल नाट रिचीबल बता रहा था ।वहीं जब एस डी एम सदर बलरामपुर से मामले में कार्य वाही की जानकारी के लिये दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनका भी मोबाइल नाट रिचीबल मिला ।जिलाधिकारी बलरामपुर से भी दूरभाष पर संपर्क करना चाहा तो उनका भी मोबाइल नाट रिचीबल मिला ।और जब भाजपा से सदर विधायक पल्टू राम से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो मोबाइल किसी दूसरे के पास था उन्होंने बताया कि विधायक जी मीटिंग मे है एक घंटे बाद बात हो पाएगी।




Recent Comments