
मांझी। दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में अचानक हार्ट अटैक से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. राम वचन शर्मा के पुत्र विनोद शर्मा नहाने जा रहे थे। तभी उनके सीने में तेज उठा और गिर पड़े। उसके बाद आनन- फानन में प्राथमिक उपचार के बाद लोग छपरा इलाज के लिए ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में हीं उन्होंने दम तोड़ दिया। निधन की खबर सुन कर पत्नी सुनीता देवी और 12 वर्षीय बेटी फूटफूट कर रो पड़ी। माहौल गमगीन हो गया।लोग उन्हें समझाने में लगे थे। जानकारी मिलने के बाद रालोसपा नेता ओमप्रकाश कुशवाहा ने पहुंच कर मर्माहत परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि विनोद शर्मा काफी मिलनसार समाजिक कार्यकर्ता भी थे। वे अक्सर मिलते रहते थे। मौके पर पूर्व मुखिया प्रभु राम, पूर्व सरपंच डॉ. रघुनाथ प्रसाद, बीडीसी प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, अजय शंकर वर्मा, राजन शर्मा, भरत शर्मा आदि भी थे।




Recent Comments