छपरा। पश्चिमी बंगाल में ममता बनर्जी की शह पर टीएमसी के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, लूटपाट, बलात्कार आदि के विरोध में भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर विरोध करके पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने अपने बयान में कहा ममता दीदी, क्या बंगाल की जनता ने आपको सत्ता इसलिए सौंपी है कि आप गरीब जनता पर ऐसा अत्याचार करें?
दीदी, क्या बंगाल में अब सिर्फ TMC समर्थकों को ही जीने का अधिकार है?
क्या हत्या, लूट और बलात्कार ही है अब बंगाल का भविष्य?
अपने-आप को सेकुलर कहने वाले आज कहाँ है माॅब लिंचिंग पर चुप्पी साधे हुए हैं ये कहीं सभी विरोधियों की सोची समझी साजिश तो नहीं हैं।
धरना-प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, महामन्त्री शान्तनु कुमार, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, मंत्री सुपन राय आदि शामिल हुए।