पंद्रह दिवसीय भागवत कथा का आहुति हवन से हुआ समापन

मढौरा : प्रखण्ड के अगहरा माता मंदिर स्थान पर चल रहे 15 दिवसीय भगवत कथा का सोमवार को समापन हो गया I अंतिम दिन सन्ध्या में अंतिम आहुति हवन में बड़ी संख्या में लोग जमा हुये I आहुति हवन ने स्थानीय महिला श्रद्धालुओ ने पारम्परिक मांगलिक देवी गीत गाया जिससे माहौल भक्तिमय बन गया I इसके बाद कथा वाचक पंडित गोपाल बाबा को ग्रामीणों ने विदाई दी, लोगो ने कथा वाचक बाबा को कपड़े,अनाज व नगद दक्षिणा दान देकर उन्हें विदा किया I स्थानीय लोगो ने 15 दिनों तक श्रीमद भगवत कथा से काफी प्रेरित हुये इससे पंद्रह दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा I