राजपुत क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में ढोरलाही की टीम ने सुलतानगंज को 40 रनों से किया पराजित

अमनौर /सारण

स्थानीय कैतुका लच्छी हाईस्कूल के खल मैदान में टी ट्वेंटी क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। खेले गये फाइनल मैच ढोरलाही की टीम ने सुलतानगंज को 40 रन पराजित कर दिया । बुधवार को राजपुत क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजित प्रथम मैच में सुलतानगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया।जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए ढोरलाही की टीम ने कैप्टन राजा कुमार कुमार के नेतृत्व में 16 ओवर के निर्धारित खेल में आठ विकेट खोकर 80 रन बनाया ।

जबकि सुलतानगंज की टीम ने कैप्टन अशोक कुमार के नेतृत्व में जबाबी पाली खेलते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 40 रन पर सिमट गयी। जहां ढोरलाही की टीम ने जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया । मैच का उद्धाटन मुख्य अतिधि पब्लिक मीशन पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। मैच उपरान्त विजेता व उप विजेता टीम के खिलाङियोंको पुरस्कृत किया । इस मौके परैच आयोजक व ब्यवस्थापक सदस्यों में राजेश कुमार सिंह , झुनू महाशेठ ,विनोद सिंह , मनीष कुमार , मुनटून सिंह ,नंदन कुमार सिंह , विनय कुमार, रंजीत सिंह , बिन्देश्वर सिंह व विशाल कुमार आदि शामिल थे