श्वेता कुमारी 2 सीडीपीओ सोनपुर का फुलवारी शरीफ स्थानांतरित, अंजू सिंह दरियापुर क़ो दानापुर पटना भेजीं गईं;

दैनिक खोज खबर/सोनपुर,। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत बिहार बाल विकास सेवा में कार्यरत बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) का बड़े स्तर पर स्थानांतरण किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 151 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश समाज कल्याण विभाग के उप सचिव हरिशंकर राम के हस्ताक्षर से 30 जून 2026 को निर्गत किया गया।
उत बात की जानकारी गुरुवार क़ो देते हुए सोनपुर सीडीपीओ स्वेता कुमारी ने बताया कि सरकार के जारी आदेश के अनुसार, सारण जिले के सोनपुर अनुमंडल में भी कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। सोनपुर की सीडीपीओ श्वेता कुमारी का स्थानांतरण फुलवारी शरीफ (पटना) कर दिया गया है। उनकी जगह बिदुपुर (वैशाली) से आईं मीनाक्षी को सोनपुर का नया सीडीपीओ बनाया गया है।
वहीं फुलवारी शरीफ (पटना) में पदस्थापित कुमारी अर्चना को दरियापुर सीडीपीओ के रूप में तैनात किया गया है। दूसरी ओर, दरियापुर की सीडीपीओ अंजू सिंह का स्थानांतरण दानापुर (पटना) कर दिया गया है।
इधर, सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बाल विकास परियोजनाओं में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिकाओं के स्थानांतरण का आदेश भी जारी किया है। आदेश के अनुसार रुचि कुमारी (छपरा ग्रामीण), पिंकी कुमारी (ईश्वरपुर) एवं भारती कुमारी (परसा) को सोनपुर में पदस्थापित किया गया है।
वहीं प्रतिमा कुमारी (सोनपुर) को तरैया तथा रीता कुमारी (सोनपुर) को एकमा भेजा गया है। इसके अलावा सरिता कुमारी (अमनौर), कलाकार (जलालपुर) और शिखा कुमारी (नगरा) का स्थानांतरण दरियापुर किया गया है।
उधर, दरियापुर से संगीता कुमारी को नगरा, अमृता कुमारी सोनी को पानापुर, कविता कुमारी एवं शालिनी कुमारी को परसा भेजा गया है। साथ ही दिघवारा की शोभा रानी को परसा, जबकि माझी की रूपा कुमारी को दिघवारा स्थानांतरित किया गया है।
इन प्रशासनिक फेरबदल से बाल विकास परियोजनाओं के कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।