• उनकी पहचान प्रियाशु कुमार ( 5 वर्ष) पिता- मनोज राय गांव- चिन्तामनपुर थाना-पानापुर और
  • एक की पहचान अभिषेक कुमार (15 वर्ष) पिता-सीता राम राय गांव- केरवा दक्षिण टोला थाना- इसुआपुर निवासी के रूप में हुई

मशरक (सारण) मशरक थाना क्षेत्र के राजापट्टी महमदपुर हाईवे- 90 पर बुधवार की रात्रि में पानापुर तिलक समारोह में जा रहे मोटरसाइकिल सवार चैनपुर गांव में सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल हो गए। घायल तीनों को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान प्रियाशु कुमार ( 5 वर्ष) पिता- मनोज राय गांव- चिनतामन्पुर थाना-पानापुर और एक की पहचान अभिषेक कुमार (15 वर्ष) पिता-सीता राम राय गांव- केरवा दक्षिण टोला थाना- इसुआपुर निवासी के रूप में हुई। घटना में मोटरसाइकिल चालक ने बताया कि वह दोनों बच्चों के साथ पानापुर थाना क्षेत्र चिन्तामनपुर गांव में तिलक समारोह में जाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहें थे कि चैनपुर गांव में हाइवे सड़क के बीच में बना गढ़ा दिखाई नही देने की वजह से एकाएक मोटरसाइकिल गिर पड़ी जिससे पीछे बैठ दोनों बच्चे घायल हो गए। घायल अवस्था में मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवे सड़क पर बीचों-बीच सड़क टूटने से गढ़ा बन गया है जिससे प्रतिदिन मोटरसाइकिल, साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहें हैं।