दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के बेतिया पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुप्त सूचना प्राप्त हुई की अपराधी शहर में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। गुप्त सूचना के आलोक में बेतिया स्टेशन चौक से घटना को अंजाम देने के पूर्व ही अपराधियो के मंसूबो पर पानी फेरते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया । इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ अपराधी स्टेशन चौक पर किसी घटना को अंजाम देने वाले है। सूचना के आलोक में त्वरित एक टीम सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत के नेर्तृत्व में गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी क्रम में हनुमन्त नगर निवासी चुन्नू ठाकुर को गिरफ्तार किया गया । तलासी के क्रम में इसके पास से 2 मोबाईल, 8 जिंदा कारतूस व एक पिस्टल बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। जिसमे चर्चित 166/9 शाही बन्धु दोहरी हत्या कांड में भी उक्त अपराधी की संलिप्तता थी। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान, टेक्निकल सेल के मुन्ना कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।





Recent Comments