रिक्शा चालक की मौत
✍परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के तेतहली बाजार पर शनिवार को हृदयगति रुकने से एक अधेड़ रिक्शा चालक की मौत हो गई। बाजारवासियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन शव को अपने घर लेकर चले गए। मृतक गोपालगंज जिला के मांझा थाना क्षेत्र के तेलिया बांध निवासी मिथुन कुमार (45) बताया जाता है। वह प्रत्येक दिन की तरह तेतहली बाजार में रिक्शा लेकर आता था। शनिवार को एक दुकानदार का सामान लादकर लाया था और उसे रिक्शा से उतारने के क्रम में उसके सीने में दर्द हुई और वह कराहने लगा। बाजार के लोगों ने उसे दूसरे रिक्शा पर बैठा कर
इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थ