चालक पर प्राथमिकी दर्ज
✍परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : शिक्षक से रिश्वत मांगने पर डीपीएम मध्याह्न भोजन योजना एवं उनके ड्राइवर पर शुक्रवार को शिक्षक वीरेंद्र कुमार ने
बसंतपुर थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 290/19 दर्ज कराई है। प्राथमिक में कहा गया है कि 30 जुलाई की पूर्वाह्न सिवान के डीपीएम मध्याह्न भोजन योजना मुकुंद कुमार अपने चालक रवींद्र ठाकुर के साथ विद्यालय के निरीक्षण के लिए सरेया श्रीकांत विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के बाद मैंने शिक्षक उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करने को कहा, लेकिन वे हस्ताक्षर नहीं किए। इसके बाद उनके ड्राइवर ने मुझे बुलाकर 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। तत्काल पैसे नहीं होने पर मैंने अपना मोबाइल गिरवी रखकर पांच हजार रुपया दिया।