
दैनिक खोज खबर/रसूलपुर (एकमा), सारण। स्थानीय थाना परिसर मैदान में सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित परंपरागत दंगल प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ. दंगल में बिहार व उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों के पहलवानों ने अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन कर अपना दम दिखाया. स्थानीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह समेत नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता रानी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख पति व प्रतिनिधि बच्चा सिंह ने फीता काटकर आयोजित दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में शामिल थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव ने अपराध व नशे की लत से छुटकारा पाने के साथ-साथ अनुशासन व शारीरिक फिटनेस के लिए कुश्ती व अन्य खेलों को जीवंत रखने के लिए प्रेरित किया. मौके पर असहनी मुखिया अखिलेश ईशनाथ यादव, रंजीत यादव उर्फ गुड्डु यादव,गणेश साह,रसूलपुर सरपंच प्रतिनिधि विकास कुमार, मुरली सोनी,नन्हकु सिंह, बिपीन सिंह, धबाकी बाबा आदि मौजूद थे.




Recent Comments