
परसा(सारण)।प्रखंड के पचरूखी पंचायत में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्रचार प्रसार को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ बीडीओ रजत किशोर सिंह ने किया।पटना महाबोधि संस्था के कर्मी राज कुमार के नेतृत्व में आम के आम गुठली के दाम नामक नाटक का मंचन कर तरल और अपशिष्ट कचरा से होने वाले स्वास्थ्य हानि के सम्बंध में संदेश दिया।इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि पंचायत वार ठोस कचरा प्रबंधन समिति के तहत नीला एवं हरा रंग का डिब्बा उपलब्ध कराया जायेगा।जिनमें नीला में सूखा एवं हरा में गीला कचरा रखाने के लिए अपील किया।नाटक सम्पन के उपरांत टीम को पचरुखी पंचायत के लिए रवाना किया।नाटक टीम द्वारा पचरुखी पंचायत के दो वार्ड में नुकर नाटक आयोजित कर तरल और अपशिष्ट कचरा की रख रखाव तथा उससे होने वाली स्वस्थ्य हानि के सम्बंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।बीडीओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत वासियो से सहयोग करने की अपील किया।




Recent Comments